फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yoga sessions conducted at Purushottampura Bagh.

Kurukshetra News: पुरुषोत्तमपुरा बाग में कराई योग क्रियाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Yoga sessions conducted at Purushottampura Bagh.
कुरुक्षेत्र। पुरुषोत्तमपुरा बाग में आसन करते साधक-सा​धिकाएंं। विज्ञ​प्ति
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के निमित्त ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें लगभग 60 साधक साधिकाएं शामिल हुईं। बीएनआई और भारतीय योग संस्थान के सदस्यों ने मुख्य सहभागिता की। योगाभ्यास में सूक्ष्म क्रियाएं, आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास सुरेश कुमार, मनीष कुकरेजा, मान सिंह, देवीदयाल सैनी और नंदकिशोर ने कराया। भारतीय योग संस्थान के वरिष्ठ साधक जितेंद्र तलवार, गुलशन गाबा और सूर्या भी उपस्थित थे। आयुष योग सहायक भीम सिंह से प्रशिक्षित छात्र सरस शर्मा ने कलात्मक योगासन प्रस्तुत किया। साधकों ने उसके प्रदर्शन पर करतल ध्वनि से उत्साहवर्धन किया। सरस और भीम सिंह को सम्मानित किया गया। सभी ने पुष्पवर्षा और देशभक्ति गीतों पर नृत्य के बाद योग साधना का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed