{"_id":"6664f64365979c330a06d939","slug":"yoga-practice-was-given-to-the-devotees-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-119258-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: साधकों को कराया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: साधकों को कराया योगाभ्यास
Sun, 09 Jun 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पतंजलि योग समिति की ओर से 25 दिवसीय सह-योगशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पांच से 30 जून तक स्थानीय पृथुदक पार्क में किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को साधकों को योग का अभ्यास कराया।
शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से योगऋषि स्वामी रामदेव के शिष्य स्वामी संकल्प देव केंद्रीय प्रभारी युवा भारत ने योगिक जॉगिंग से आज के अभ्यासक्रम की शुरुआत की, इसके साथ उन्होंने युवाओं को योगाभ्यास भी करवाया। उन्होंने कहा युवा एवं बाल पीढ़ियों को चरित्रवान, सदाचारी, संस्कारी,कर्मशील व मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण आदर्श नागरिक बनाना हम सब का दायित्व है । इस मौके पर पतंजलि राज्य सोशल मीडिया प्रभारी महिन्द्र कन्थला, पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी अश्वनी मिश्रा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी बलविंदर सिंह, तहसील प्रभारी विपिन गाबा, भारत स्वाभिमान न्यास तहसील प्रभारी बलविंदर सैनी, महिला प्रभारी संतोष भारद्वाज मौजूद रहे।