फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yellow claw walked in village Kalyana's Baazigar settlement, Kurukshetra

गांव कल्याणा की बाजीगर बस्ती में चला पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Yellow claw walked in village Kalyana's Baazigar settlement, Kurukshetra
रेलवे की ओर से की जा रही कार्रवाई के दौरान एकत्रित भीड़। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। गांव कल्याणा में रेलवे की जमीन पर बसी बाजीगर बस्ती पर विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। जीआरपी की मौजूदगी में करीब 30 घरों को ध्वस्त किया गया। बस्ती वासी हाथ जोड़ गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन अधिकारियों ने किसी की न सुनी। देखते ही देखते सब कुछ तहस-नहस कर दिया।
पीले पंजे ने पशुओं के बाड़े और घरों के शौचालयों को भी तोड़ दिया। इसी बीच विधायक रामकरण काला के बेटे सुकरम पाल व प्रभजीत सिंह मौके पर पहुंचे और साथ आए अधिकारी से बातचीत कर जेसीबी को रुकवाया। बस्ती वासी अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, रीना, राजकुमार, सुभाष, चमक, रेखा, मीना देवी ने कहा कि विभाजन के बाद ही उनके बुजुर्ग यहां आकर बसे थे और इस समय यहां पर 500 से अधिक परिवार रह रहे हैं। कुछ दिन पहले रेलवेकी ओर से उन्हें नोटिस देकर यह जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे, जिस पर वह सीएम के सचिव कृष्ण बेदी और उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की थी कि उन्हें बेघर न किया जाए और अगर कॉलोनी खाली करवानी है तो रहने के लिए कोई जगह उपलब्ध करवाई जाए और मकान बनाकर दिए जाएं। सीएम के सचिव कृष्ण बेदी ने आश्वासन दिया था कि उन्होंने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री हरियाणा से बात की है और उनका प्रयास रहेगा कि रेलवे की ओर से छह माह तक किसी तरह की कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले किसी योजना के तहत यहां के बाशिंदों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। बस्ती वासियों ने कहा कि आश्वासन के बावजूद इसके पीला पंजा चलाया गया। बस्ती वासियों का कहना है कि वे कई दशकों से यहां पर रह रहे हैं और मेहनत मजदूरी करके मकान बनाए हैं, लेकिन रेलवे के अधिकारी आनन-फानन में मकानों को गिरा कर उन्हें बेघर कर रहे हैं।

जेसीबी के आगे लेटे बस्ती वासी
सुबह जब जीआरपी जेसीबी लेकर बाजीगर बस्ती में पहुंची तो लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। अपने घरों को बचाने के लिए वे जेसीबी के आगे लेट भी गए, लेकिन पुलिस प्रशासन ने सख्त हिदायत दी कि सरकारी काम में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इसके बाद जेसीबी ने कार्रवाई शुरू कर दी और करीब 30 मकानों के शौचालयों, पशुओं के बाड़े और कमरों को ध्वस्त किया।

रेलवे की जमीन पर बसी बाजीगर बस्ती में ढहाए गए मकान।  संवाद

रेलवे की जमीन पर बसी बाजीगर बस्ती में ढहाए गए मकान। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed