फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yagya will be held for environmental protection and nation building

Kurukshetra News: पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के लिए होगा यज्ञ

Tue, 10 Dec 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Dec 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Yagya will be held for environmental protection and nation building
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में 18 मार्च से 27 मार्च तक 102वां 1008 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए घर-घर यज्ञ, हर- घर यज्ञ के उद्देश्य से इसी धरा से एक यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा 22 दिसंबर तक चलेगी। ये जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व हरिओम ने इस दौरान पत्रकारवार्ता में कहा कि यह 1008 कुंडीय यज्ञ का आयोजन हरिओम महाराज के नेतृत्व में किया जाएगा। यह यज्ञ देश की खुशहाली, समृद्धि, सुख शांति, देश के वातावरण को शुद्ध करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की भूमि पर हरिओम महाराज के नेतृत्व में जो यह यज्ञ कार्य होगा इसमें हरियाणा के सभी जिलों के अलावा पूरे देश से सनातन धर्म को मानने वाले अनुयायी भी इस यज्ञ में पहुंचेंगे और सबको उसका लाभ भी मिलेगा। इस कार्य में हम सभी इस कार्य को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने का कार्य करेंगें। पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्र निर्माण, देश में सुख-शांति-समृद्धि के लिए एक साथ एक समय में घर-घर महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले ऋषि मुनियों का विश्वास बढ़ा है, और उनको कृतार्थ किया है। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में जहां हिन्दुओं के लिए पूजा स्थलों का स्थान नहीं था उनके लिए पूजा स्थलों का निर्माण करवाया है। उन्होंने पहले विदेशों में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा और उसके बाद अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा करना इस बात का प्रतीक है कि सनातन धर्म ने दुनिया को रास्ता दिखाया, शांति का संदेश दिया है, यह हमारे धर्म ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि यह महायज्ञ पूरी मानव जाति के कल्याण, हर वर्ग की खुशहाली, देश की उन्नति, एकता व अखंडता के लिए किया जा रहा है, इसका लाभ सभी को मिलेगा। यह महायज्ञ वातावरण की शुद्धि, विचारों की शुद्धि, देश की उन्नति, तरक्की, सुख-शांति, और आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान देने के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक पवन खरखौदा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राणा, त्रिपुरा के पूर्व विधायक सुबल भौमिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed