{"_id":"62a2600812c42734b70b6931","slug":"write-a-letter-to-the-deputy-commissioner-demanding-to-start-the-purchase-kurukshetra-news-knl11102779","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त को पत्र लिख की खरीद शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त को पत्र लिख की खरीद शुरू करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस ने उपायुक्त को पत्र लिखा है। इसमें चेतावनी दी गई है कि यदि मंडी में जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो वे सरकार के खिलाफ बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
पत्र में राकेश बैंस ने कहा कि हरियाणा सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार एक से 30 जून तक पांच जिलों की नौ मंडियों में सूरजमुखी की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक शाहाबाद मंडी में सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई, जिसका बड़ा कारण मेरी फसल मेरा ब्यौरा में किसानों द्वारा दर्ज फसल विवरण का वेरिफिकेशन नहीं होना बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा यह कार्य खरीद समय से पहले किया जाना चाहिए था। इस कारण से मंडी के अंदर किसान की फसल के ई-खरीद गेट पास नहीं काटे जा रहे हैं और किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर फसल बेचने को मजबूर हैं। इस समस्या की सूचना मंडी के नोडल अधिकारी और अन्य अधिकारियों को मौखिक तौर पर व फोन के माध्यम से दी जा चुकी है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इससे किसानों में आक्रोश है।