फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wrestlers will show tricks of wrestling in Ramsaran Majra village

Kurukshetra News: रामसरन माजरा गांव में कुश्ती के दांव पेंच दिखाएंगे पहलवान

Sun, 15 Feb 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 15 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers will show tricks of wrestling in Ramsaran Majra village
बाबैन। महाशिवरात्रि पर ग्राम पंचायत रामसरन माजरा की ओर से दो दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है और दो दिवसीय दंगल में प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड से नामी पहलवान पहुंचेंगे जो अपने दांव पेंच का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि ग्राम पंचायत रामसरन माजरा प्रतिवर्ष लगने वाले इस दो दिवसीय दंगल की संपूर्ण व्यवस्थाएं स्वयं देखती है। अखाड़े की तैयारी, खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल तथा दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह दंगल न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को भी जीवित रखने का कार्य करता है। गौरतलब है कि रामसरन माजरा का यह वार्षिक दंगल आसपास के गांवों में विशेष पहचान रखता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed