फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Worker can become PM-CM, this is possible only in BJP: Manohar

कार्यकर्ता बन सकता है पीएम-सीएम, ऐसा भाजपा में ही संभव : मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Worker can become PM-CM, this is possible only in BJP: Manohar
कुरुक्षेत्र। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर ला? - फोटो : Kurukshetra
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासन वाली पार्टी है, जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के पद पहुंच सकता है। भाजपा देश हित में काम करती है, देश को विश्व गुरु बनाना पार्टी का ध्येय है। सीएम के अनुसार केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के लोगों के लिए काम करती है। लिहाजा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि संगठन मजबूत बनें और आगामी चुनावों में फिर से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई जा सके।
विज्ञापन

सीएम कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थानम में सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के दो दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। हर वर्ग के लिए नित-नई जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। सीएम ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश के लिए भाजपा सरकार का आठ सालों का शासनकाल किसी स्वर्णिम युग से कमतर नहीं है। प्रदेश में जहां औद्योगिक निवेश को बढ़ावा दिया गया वहीं बेरोजगारी, गांवों में चौबीस घंटे बिजली देने के अलावा अंत्योदय योजना के तहत आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर कृषि मंत्री जेपी दलाल, संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अभिनव मिश्रा, सह प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
मोदी के काम तरीका एक ऊर्जावान युवा की तरह : बिप्लब
प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र में मुख्य रूप से पहुंचे त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने का तरीका एक ऊर्जावान युवा की तरह है, उनसे प्रेरणा लेकर ही हम सब काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार की साफ छवि और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत 2024 में भी भाजपा की फिर से सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और संगठन को मजबूत करने में उनकी मेहनत को नकारा नहीं जा सकता और भाजपा को युवा संगठन मजबूत है और इसी की बदौलत हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सत्ता प्राप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed