फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Work will soon begin on National Highway stayed: Gujjars

नेशनल हाईवे पर रुके काम जल्द होंगे शुरू : गुर्जर

Tue, 17 Jun 2014 12:37 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 17 Jun 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार सदियों पुराने मोटर व्हीकल एक्ट को बदलने जा रही है।
विज्ञापन


इसमें परिवर्तन के लिए प्राथमिक स्तर की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस पुराने एक्ट में तबदीली करने की आवश्यकता पड़ी, वह जनहित में पूरा हो सके। गुर्जर सोमवार को पिपली जीटी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता में संबोधित कर रहे थे।

कुरुक्षेत्र से क्रासिंग के दौरान गुर्जर का काफिला यहां रुका। हालांकि उनके यहां रुकने का कार्यक्रम आज सुबह तय था। इस ठहराव के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं ने गुर्जर का स्वागत किया। इस अवसर गुर्जर ने स्थानीय नेताओं से आगामी विधानसभा चुनाव संबंधित तैयारियों को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन


वहीं पत्रकारवार्ता में गुर्जर ने मोटर व्हीकल एक्ट के अलावा नेशनल हाईवे की सूरत बदलने का दावा किया।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के सभी मंत्रियों का प्रयास है कि यूपीए सरकार के दौरान बिगड़ी व्यवस्था को जल्द पटरी पर लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जर ने कहा कि यूपीए सरकार ने सत्ता पर रहने के दौरान कुछ ऐसे गलत फैसले लिए हैं, जिस कारण थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन सुशासन और गुड गवर्नेंस का जो दावा सत्ता में आने से पहले एनडीए ने किया था, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर जहां भी काम रुके  हुए, वहां जल्द काम शुरू होगा, जिससे कि नेशनल हाईवे का सदुपयोग हो सके। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष धुमन सिंह किरमिच, कृष्ण बेदी, भारत भूषण भारती, चंद्रभान गुप्ता और अन्य उपस्थित रहे। इधर पिपली में कार्यकर्ताओं और मीडिया रूबरू होने के बाद गुर्जर गीता स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शिविर में भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed