{"_id":"65b9794230eccba79301787d","slug":"work-stopped-due-to-strike-of-patwaris-people-are-facing-problems-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-112879-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पटवारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, लोग झेल रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पटवारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, लोग झेल रहे परेशानी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पे स्केल की मांग को लेकर रोष जताते पटवारी और कानूनगो। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दि पटवार कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले जिले भर के पटवारी और कानूनगो ने मंगलवार को भी पटवार भवन परिसर के बाहर धरना देकर नारेबाजी कर रोष जताया। जिले भर के 61 पटवारी और 17 कानूनगो पिछले 28 दिनों से पे स्केल की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं, जिसके चलते अब तक 3400 से ज्यादा रजिस्ट्रियां अटक चुकी हैं। हड़ताल के कारण पटवार कार्यालयों में काम कराने पहुंच रहे लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। हड़ताल से जहां रजिस्ट्रियों के काम प्रभावित हो रहे हैं तो वहीं खेतों और ट्रेक्टरों पर होने वाले लोन, जमाबंदी, नकल, आयु प्रमाणपत्र सहित कई अन्य काम भी पूरी तरह से रुक गए है।
पटवार कार्यालयों में सुबह से ही काम कराने पहुंच रहे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, काम न हो पाने पर लोगों को मायूस ही अपने घरों को खाली हाथ बैरंग लौटना पड़ रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक सरकार पे स्केल नहीं बढ़ाएगी तब तक हड़ताल को खत्म नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार को पटवारियों और कानूनगो के वेतन में आई समस्या का समाधान करना ही होगा, तभी सभी पटवारी और कानूनगो काम पर लौटेंगे।