फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Work on 32 cameras at the station could not be started

Kurukshetra News: स्टेशन पर 32 कैमरों का काम नहीं हो पाया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Work on 32 cameras at the station could not be started
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार व पांच पर खड़ी रेलगाड़ी की बोगी में पानीपत की एक मानसिक रूप से कमजोर महिला से 25 जून को सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद भी रेलवे प्रशासन की नींद नहीं खुली है।
विज्ञापन

स्टेशन पर अब तक कोई अतिरिक्त सुरक्षा के प्रबंध नहीं किए गए हैं। रेलवे स्टेशन कृषि केंद्र की ओर का हिस्सा आज भी रात के समय सुनसान रहता है। इस घटना का जैसे ही खुलासा हुआ कि वारदात कुरुक्षेत्र जंक्शन पर हुई रेलवे प्रशासन ने आनन-फानन में हाई रेजोल्यूशन 32 सीसीटीवी कैमरे लगाने का ऐलान किया, लेकिन मंगलवार तक एक भी नया कैमरा नहीं लगा। इसके साथ जिस प्लेटफार्म पर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। वहां भी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। न कोई कैमरा लगा न ही कोई रोशनी के लिए कोई अतिरिक्त लाइटें लगाई गई हैं। मंगलवार की रात को संवाद न्यूज की टीम ने रात के दस बजे जाकर देखा तो जिस स्थान पर वारदात को अंजाम दिया गया उस ओर झाड़ियां बढ़ी हुई मिली हैं और मौके पर कोई पुलिस कर्मी भी गश्त करता हुआ नजर नहीं आया। दूसरी ओर आरपीएफ व जीआरपी पुलिस का कहना है कि उन्होंने वारदात के बाद पूरे स्टेशन पर गश्त बढ़ा दी है और रात के समय अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की गश्त के लिए ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed