फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women police team taught self-defense techniques to school girls

Kurukshetra News: महिला पुलिस टीम ने स्कूली छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Women police team taught self-defense techniques to school girls
कुरुक्षेत्र। पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत महिला पुलिस टीमें महिलाओं और बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही हैं। विशेष रूप से लड़कियों को उनके अधिकारों और आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन




इसी कड़ी में सोमवार को सेफ सिटी पुलिस टीम ने मोहन नगर के सेंट पीटर कॉन्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस दौरान छोटी लड़कियों को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से बताया गया। महिला पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी प्रदान किया ताकि वे किसी भी अप्रिय स्थिति में अपनी सुरक्षा कर सकें।
विज्ञापन




सेफ सिटी टीम की मुख्य सिपाही राजबीर कौर और नीलम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा आपके साथ है। उन्होंने छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में बताया, जिसका लाल बटन दबाने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध होती है। उन्होंने सभी छात्राओं से इस एप पर रजिस्ट्रेशन करने की अपील की। साथ ही महिला अपराधों से संबंधित किसी भी घटना की सूचना महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर देने का आग्रह किया जिस पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed