फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women players showed the tricks of Taekwondo, Kurukshetra

महिला खिलाड़ियों ने दिखाए ताइक्वांडो के दांवपेच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Women players showed the tricks of Taekwondo, Kurukshetra
केयू में आयोजित महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भिड़तीं खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सोमनार को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता में देश भर की 140 से अधिक टीमें हिस्सा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। मुख्यातिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह ने 31 मार्च तक चलने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन 46 और 57 किलोग्राम भार वर्ग में देर रात तक मुकाबले जारी रहे।
विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय की। मंगलवार को विजेता खिलाड़ियों का परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि खेल किसी भी देश के उज्ज्वल एवं सुदृढ़ भविष्य के लिए आवश्यक है। वर्तमान में विश्व के कई देशों ने खेलों को प्राथमिकता देकर विश्व पटल पर अपना नाम अंकित किया है। कहा कि खिलाड़ी को हमेशा खेल भावना से ही खेलना चाहिए। ताइक्वांडो खेल के संबंध में कुलपति ने एक प्रसिद्ध कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि ‘मुझे हथियारों की जरूरत नहीं, क्योंकि मैं एक ताइक्वांडो खिलाड़ी हूं। उन्होंने आत्म रक्षा के लिए ताइक्वांडो जैसे खेल को बहुत जरूरी बताया।
विज्ञापन

अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह ने खिलाड़ियों को मानसिक सुदृढ़ता के साथ प्रतिस्पर्धी होने का आह्वान किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पूरी प्रतियोगिता में अनुशासन बनाए रखने व सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से 140 विश्वविद्यालयों की महिला टीमों ने नामांकन किया, जिनके लगभग 700 खिलाड़ी और 300 प्रशिक्षक एवं प्रबंधक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचे हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में इंडिया ताइक्वांडो से 40 तकनीकी अधिकारी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिनकी देखरेख में यह प्रतियोगिता संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed