फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women gathered for shopping on Teej

Kurukshetra News: तीज की खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Women gathered for shopping on Teej
कुरुक्षेत्र। सावन की हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पर्व पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं। तीज के लिए बाजार भी सज गए हैं। इस त्योहार में हरे रंग का खास महत्व होता है, इसलिए कपड़ों, चूड़ियों, बिंदियों और मेहंदी की दुकानों पर महिलाओं की खूब भीड़ देखी जा रही है। खासतौर पर डिजाइनर सूट, हरे रंग की चूड़ियां और पारंपरिक आभूषण खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन




सीईटी की परीक्षा होने पर भी महिलाओं का कहना है कि व्रत रखकर ही परीक्षा देने जाएंगी और शाम को विधि पूर्वक व्रत को खोलेंगी। कपड़ा, सजावटी सामान, सौंदर्य प्रसाधन और मिठाइयों की दुकानों पर खासतौर पर भीड़ बनी हुई है। दुकानदार मोहन का कहना है कि इस बार तीज पर बिक्री बीते वर्षों की तुलना में बेहतर हो रही है। मौसम भी अनुकूल है, जिससे लोग खरीदारी में अधिक रूचि दिखा रहे हैं। तीज पर्व के लिए बाजारों में यह माहौल ना केवल ग्राहकों के लिए, बल्कि व्यापारियों के लिए भी उत्साहवर्धक बन गया है। शिवरात्रि के पर्व ने भी बाजारों में रौनक लाई थी। अब तीज पर व्यापारियों की बिक्री और उम्मीदें दोनों बढ़ी हैं। व्यापार मंडल प्रधान फतेचंद गांधी का कहना है कि गेहूं के सीजन और गर्मी के कारण ग्राहक बहुत कम हो गया था। सावन के इन त्योहारों से बाजार में फिर से जान आई है।
विज्ञापन


बॉक्स



पांच रुपये से लेकर 250 रुपये तक के मार्केट में आ रहे पतंग

पतंगों की खरीदारी बनी आकर्षण का केंद्र इस बार बच्चों और युवाओं में पतंग उड़ाने के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में रंग-बिरंगी पतंगों की दुकानें सज चुकी हैं। दुकानदारों का कहना है कि पतंगें पांच रुपये से लेकर 150 रुपये तक बिक रही हैं। अमृतसर स्पेशल पतंगें सबसे अधिक पसंद की जा रही हैं। वहीं, मांझा की कीमत 150 से 250 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed