{"_id":"68ffdf06e10a2ac828015a63","slug":"women-gathered-at-the-camp-to-avail-the-benefits-of-lado-laxmi-yojana-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-144430-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शिविर में लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ के लिए उमड़ीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शिविर में लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ के लिए उमड़ीं महिलाएं
Tue, 28 Oct 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद कार्यालय में लगाए लाडो लक्ष्मी योजना शिविर में हिस्सा लेती महिलाएं। विज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद कार्यालय में लगाए शिविर में तीसरे दिन भी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। शिविर में तीन से चार काउंटर लगाए गए लेकिन भीड़ के आगे कम पड़ते दिखाई दिए। तीन दिवसीय इस शिविर के दौरान 1215 महिलाओं ने अपने आवेदन भरवाए। वहीं यह सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क पात्र महिलाओं के लिए उपलब्ध करवाई गई।
सरकार से मिले आदेशों के अनुसार नगर परिषद कार्यालय में तीन दिवसीय शिविर लगाया गया। कर्मचारियों ने शनिवार, रविवार व सोमवार को पात्र महिलाओं के आवेदन भरवाए। इसमें उन्हें मोबाइल नंबर पर मैसेज भी मिला कि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है। यदि किसी का आवेदन स्वीकार नहीं किया गया तो उसमें बताया गया कि क्या कमी थी। ऐसे में नागरिकों ने अपने दस्तावेजों को पूर्ण करके दोबारा से अपने आवेदन जमा करवा दिए। 1 नवंबर को मुख्यमंत्री पात्र महिलाओं के खाते में 2100 रुपये की धन राशि भेजेंगे।