फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women Development Cell of Indira Gandhi National College organized an awareness rally

Kurukshetra News: इंदिरा गांधी नेशनल कालेज की महिला विकास प्रकोष्ठ ने किया एक जागरूकता रैली का आयोजन ं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Women Development Cell of Indira Gandhi National College organized an awareness rally
लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कालेज में महिला विकास प्रकोष्ठ की ओर से वीरवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कॉलेज प्रांगण से गांव बकाली तक गई। इस दौरान नारी को सम्मान देने का आह्वान किया गया। मुख्यातिथि एसडीएम लाडवा नसीब कुमार रहे। कालेज के प्राचार्य डा. रवीश कुमार चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बकाली वासियों द्वारा विद्यार्थियों की सराहना की गई।
विज्ञापन

एसडीएम नसीब कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर कहा कि नारी को उचित सम्मान देना चाहिए, क्योंकि इनमें सारे देव विद्यमान होते हैं। शिक्षित नारी घर के साथ-साथ समाज और राष्ट्र में भी अपना योगदान देती है। कालेज के प्राचार्य डॉ. रवीश कुमार चौहान ने कहा कि नारी को शिक्षा और सम्मान मिलेगा, तभी देश महान बनेगा। नारी मां, बहन और पत्नी बनकर अपना दायित्व बखूबी निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों और महिलाओं को प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, स्व. सरोजिनी नायडू और कल्पना चावला जैसी महान शख्सियत से सीखने के लिए प्रेरित किया। रैली में संयोजिका का भूमिका डॉ. नीरू बाला और सह-संयोजिका की भूमिका डॉ. नवीन कुमारी ने बखूभी निभाई। रैली में 130 विद्यार्थियों ने भाग लिया और गांव में जाकर महिलाओं को जागरूक करने के लिए पर्चे भी बांटे। डॉ. नीरू बाला व डॉ. नवीन कुमारी ने कहा कि महिला विकास प्रकोष्ठ द्वारा हर वर्ष महिलाओं को जागरूक करने के लिए इस प्रकार की रैली की जाती है। मौके पर डॉ. सुमन सिवाच, डॉ. नीतू व किरणा देवी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed