{"_id":"69f119455df498f3b20155a5","slug":"women-are-the-hallmark-of-a-strong-democracy-dr-mamata-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154063-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशक्त लोकतंत्र की पहचान महिलाएं : डॉ. ममता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशक्त लोकतंत्र की पहचान महिलाएं : डॉ. ममता
Wed, 29 Apr 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला यौन उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम के दौरान चित्र खिंचवाती महिला शिक
कुरुक्षेत्र। कुवि में गुलजारी लाल नंदा सेंटर ऑफ एथिक्स, फिलॉसफी, म्यूजियम एंड लाइब्रेरी की ओर से इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (आईसीसी) के द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. ममता सचदेवा ने महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक सहभागिता सशक्त लोकतंत्र की पहचान है और छात्राओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता को महिला सशक्तीकरण के प्रमुख आधार बताया। इंटरनल कंप्लेंट कमेटी की अध्यक्षा प्रो. सुनीता सिरोहा ने यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम एवं पीड़ित सहायता तंत्र के बारे में जानकारी दी और छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा की स्थिति में निःसंकोच अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। महिला यौन उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम के दौरान चित्र खिंचवाती महिला शिक
विज्ञापन