{"_id":"65f60cb435384cb3660b9b3f","slug":"womans-body-found-in-narwana-branch-canal-not-identified-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-115341-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नरवाना ब्रांच नहर से मिला महिला का शव, पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नरवाना ब्रांच नहर से मिला महिला का शव, पहचान नहीं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर गांव में नरवाना ब्रांच नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ। शव नहर में बह रहा था, जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस प्रशासन ने गोताखोर प्रगट सिंह की टीम की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया।
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उनको पुलिस से सूचना मिली थी कि ज्योतिसर नरवाना ब्रांच नहर में पंजाब की तरफ से एक महिला शव बहकर आ रहा है। उनकी टीम ने पुलिस की मौजूदगी में महिला के शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला ने पीले और लाल रंग का सूट डाला पहना हुआ था। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष है।
तीन दिन के लिए शवगृह में रखा
जांच अधिकारी ऋषिपाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल के भेज दिया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अगर निर्धारित समय तक पहचान नहीं होती तो शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।