फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   woman was strangled to death at midnight In Kurushetra

Kurushetra: आधी रात को महिला की गला दबाकर हत्या, देखता रह गया पति; दोनों बेटों को कमरे में किया बंद

Sun, 02 Jun 2024 01:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 02 Jun 2024 01:05 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात से पहले आरोपियों ने महिला के पति के साथ भी मारपीट की तो वहीं सो रहे दो बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। परिवार के साथ गांव के सामुदायिक केंद्र में रहता है। 

विज्ञापन
woman was strangled to death at midnight In Kurushetra
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र के गांव बहादुरपुरा के सामुदायिक केंद्र परिसर में सो रही एक महिला की आधी रात को गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान मूल रूप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली 38 वर्षीय सावित्री के रूप में हुई है। वारदात से पहले आरोपियों ने महिला के पति के साथ भी मारपीट की तो वहीं सो रहे दो बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खेमकरण वासी गांव धर्मपुर मैथरा जिला संभल, उतर प्रदेश हाल ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाते हुए बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। परिवार के साथ गांव के सामुदायिक केंद्र में रहता है। उसके तीन बेटे हैं, जिनमें से बड़ा बेटा अजय बनारस में प्राईवेट नौकरी करता है तो वहीं दो बच्चे उनके पास रहते हैं। उसके पैतृक गांव का ही युवक रामबीर उसकी पत्नी के साथ करीब डेढ़ साल से संपर्क में था और वह उसे बहला फुसला कर शादी की नियत से मोहाली, पंजाब ले गया था।
विज्ञापन


उसने वहां उसे करीब 14 महीने अपने पास रखा तो किसी तरह उसकी पत्नी उससे छूटकर आ गई थी। इसके बाद से ही रामबीर उन्हें धमकी दे रहा था। हर रोज की तरह वे गत रात को सो गए थे। आधी रात करीब 12.30 बजे दो युवक वहांं आए तो उनकी आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। उसने पहचाना तो एक युवक रामबीर ही था। उसने रात को उनके पास आने का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी तो मारपीट भी करने लगे। वहीं इसी दौरान आरोपियों में कमरे में सो रहे दोनों बेटों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की मारपीट से किसी तरह छूटकर वह कम्यूनिटी सेंटर के पीछे की ओर गया और देखा कि दोनों आरोपी उसकी पत्नी को उठाकर वहीं पर स्थित पार्क में ले गए और कुछ देर बाद वहां से फरार हो गए। उन्होंने वहां जाकर देखा तो पत्नी सावित्री बेहोश पड़ी थी। शौर मचाया तो आसपास के लोग भी जमा हो गए और तत्काल ही पत्नी सावित्री को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उसकी मौत गला दबाने से हुई है। उधर सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो शव कब्जे में लिया। वहीं शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed