फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman riding bike dies in collision with car, two injured

Kurukshetra News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Woman riding bike dies in collision with car, two injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति सहित दो लोग भी घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त गुलजारो बेगम (49) निवासी ठोल के रूप में हुई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। इस्माईलाबाद में दर्ज शिकायत में रमजान निवासी ठोल ने बताया कि उसके चाचा गफूर खान के बेटे सुरजीत खान की शादी 17 नंबर 2023 को होनी थी। इसके चलते उसका चाचा गफूर खान व चाची गुलजारो बेगम शादी का सामान लेने के लिए इस्माईलाबाद आए हुए थे। वह भी अपनी बाइक पर उनके साथ आया हुआ था। जैसे ही वे सामान खरीदकर वापस अपने गांव ठोल के लिए चले तो उसके आगे बाइक पर चल रहे चाचा-चाची की बाइक को ठोल रोड पर बंसल राइस मिल के पास कार ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी चाची सड़क पर जा गिरी और बाइक कार में ही फंस गई। कार चालक ने बाइक को सड़क पर घसीटते हुए आगे जा रही विक्की को भी टक्कर मार दी। उसने अपनी बाइक से उतर कर अपनी चाची को संभाला और एंबुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना में लगी चोट के कारण उसकी चाची गुलजारो बेगम की मौत हो गई है, जबकि उसके चाचा व विक्की चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed