फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman jumps from moving train, injured

चलती ट्रेन से कूदी महिला, घायल

Thu, 17 Apr 2014 12:57 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 17 Apr 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैग भूलने के कारण सुपर एक्सप्रेस पर सवार एक महिला ने चलती ट्रेन से कूद गई। कूद लगाने के कारण महिला घायल हो गइ।
विज्ञापन


उसे गुम चोटें आई हैं। पुलिस ने प्लेटफार्म पर मिले बैग को अपने कब्जे में ले लिया। महिला के ट्रेन से छलांग लगाने की घटना का पता लगने पर पुलिस उसे जीआरपी थाना ले आई। महिला कांस्टेबल पूनम ने बताया कि इस महिला यात्री के पैर और हाथ में चोटें थीं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। थाना प्रभारी एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि शोनवने जिला बीड़ महाराष्ट्र निवासी इंदू पत्नी उत्तम राव करीब 300 सदस्यों के जत्थे सहित भ्रमण पर निकली थीं। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद यह जत्था धर्मनगरी पहुंचा।

यहां से दिल्ली की ओर रवाना होते समय जब ये लोग अमृतसर से दिल्ली जाने वाली सुपर एक्सप्रेस पर चढे़ तो उक्त महिला को याद आया कि वह अपना एक बैग कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन पर ही भूल गई है, जिसमें हजारों रुपये और कपडे़ थे। इसके बाद महिला ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इस कारण इंदु को गुम चोटें आईं और सूचना मिलने पर पुलिस महिला को जीआरपी थाना लाई। एएसआई पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि उन्हें एक बैग रेलवे स्टेशन पर मिला, जोकि उक्त महिला का है और छानबीन करने के बाद उसे सौंप दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर महिला के पति को सूचित किए जाने के बाद वह दोपहर करीब सवा एक बजे जीआरपी थाना पहुंचे। उन्हें घटना की जानकारी रेलवे स्टेशन पर अनाउंसमेंट कराकर दी। जब सुपर एक्सप्रेस करनाल स्टेशन पर पहुंची तो उस दौरान पूछताछ केंद्र से यह घोषणा की गई कि इंदु पत्नी उत्तमराव घटना का शिकार हुई है और इस समय जीआरपी थाना कुरुक्षेत्र जंक्शन पर है। इसके उपरांत महिला के पति कुरुक्षेत्र पहुंचे। बताया गया है कि जिस बैग के लिए महिला ने छलांग लगाई थी, उसमें कपड़ों के साथ करीब 44 हजार रुपये नकदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed