फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman gave birth to a child on the stairs in the civil hospital in Kurukshetra of Haryana

कुरुक्षेत्र: नहीं मिला स्ट्रेचर, सीढ़ियों पर ही दिया बच्ची को जन्म, अस्पताल प्रशासन पर लगा लापरवाही का आरोप

Fri, 22 Jul 2022 02:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Jul 2022 02:26 AM IST
सार

जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है। बच्ची एसएनसीयू और मां गायनी वार्ड में दाखिल हैं। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा है। एमएस ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
Woman gave birth to a child on the stairs in the civil hospital in Kurukshetra of Haryana
एलएनजेपी अस्पताल में नवजात बच्ची के साथ जच्चा आरती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में गुरुवार को अस्पताल प्रशासन और स्टाफ की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। एंबुलेंस में अस्पताल पहुंची गर्भवती को लेबर रूम तक ले जाने के लिए न तो स्ट्रेचर मिला और न ही व्हीलचेयर। पीड़ा से बिलखती गर्भवती जब खुद अस्पताल के प्रथम तल पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ने लगी तो पीड़ा बढ़ जाने पर वहीं फर्श पर बैठ गई। जब तक तीमारदारों को व्हीलचेयर मिली तब तक गर्भवती फर्श पर ही बच्ची को जन्म दे चुकी थी। बाद में जच्चा-बच्चा को गायनी विभाग में दाखिल किया गया जहां दोनों स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन


गोविंद नगर वासी नौ माह की गर्भवती आरती (30) पत्नी अनिल कुमार को गुरुवार सुबह करीब छह बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद परिजन उसे एक एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि एंबुलेंस चालक गर्भवती को अस्पताल की बिल्डिंग के आगे ही छोड़कर चला गया।
विज्ञापन


अस्पताल के प्रथम तल पर बने लेबर रूम तक जाने के लिए आरती जैसे ही सीढ़ियां चढ़ने लगी तो प्रसव पीड़ा बढ़ गई। आरती को दर्द से बिलखता देख अन्य मरीजों के तीमारदारों ने गायनी विभाग में स्टाफ को सूचित किया और अफरा-तफरी में व्हील चेयर की व्यवस्था की, लेकिन तब तक आरती अस्पताल की सीढ़ियों पर ही बच्ची को जन्म दे चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जच्चा-बच्चा को इस प्रकार से अस्पताल की सीढ़ियों पर पड़ा देख आसपास भीड़ जुट गई और गायनी विभाग से नर्स मौके पर पहुंचीं और दोनों को वहां से उठाकर विभाग में ले जाया गया। जांच करने पर जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए। मामले में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में एमएस डॉ. साराह अग्रवाल ने चिकित्सकों के साथ एक बैठक भी की। 
 
कोई सुरक्षाकर्मी भी नहीं था तैनात
अन्य मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने कहा कि अस्पताल यह लापरवाही काफी घातक साबित हो सकती थी। हैरानी की बात तो यह है कि अस्पताल के गेट पर कोई सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं था। गायनी विभाग ने सूचना पहुंच जाने पर स्टाफ ने भी नीचे आने में देर लगाई।  


दोषी के खिलाफ करेंगे कार्रवाई : डॉ. साराह
एलएनजेपी अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. साराह अग्रवाल ने कहा कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, लेकिन वे मामले की जांच कर रही हैं। एंबुलेंस चालक को अस्पताल के अंदर सूचना देनी चाहिए थी। गर्भवती को ऐसे बाहर छोड़कर जाना गलत था। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के बारे में डॉ. साराह ने कहा कि ये दोनों आपातकालीन विभाग के बाहर रखी होती हैं। वहां दिन में कई केस आते हैं इसलिए वहां इनकी जरूरत पड़ती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed