फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman dies, three injured in motorcycle collision

Kurukshetra News: मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, three injured in motorcycle collision
शाहाबाद। नलवी गांव में सोमवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि तीन युवक गंभीर जख्मी हो गए। शाहाबाद नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया है। मृतका की पहचान परमजीत कौर पत्नी कुलबीर सिंह निवासी गांव नलवी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गांव दामली निवासी परमजीत अपने पति कुलबीर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर शाहाबाद से गांव नलवी की ओर जा रही थी। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल की नलवी से आ रहे दो अन्य युवकों की मोटरसाइकिल से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाईकिलों के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायलों को हेल्पर सोसायटी की टीम शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाई।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने परमजीत कौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पति को प्राथमिक जांच के बाद एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में रेफर किया है। दूसरी मोटर साइकिल पर सवार घायलों की पहचान राजबीर सिंह निवासी गांव बड़शामी, लाडवा और लाभ सिंह पुत्र पूना राम निवासी गांव रामगढ के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने राजबीर को गंभीरावस्था के चलते पीजीआई-32 चंडीगढ़ में रेफर किया है, जबकि लाभ सिंह को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में रेफर किया है। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परमजीत कौर का शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन





दामली गांव में शोक की लहर
मृतक परमजीत कौर के देवर ने बताया कि उनका भाई कुलबीर सिंह और भाभी परमजीत कौर किसी काम से सोमवार शाम गांव नलवी की और जा रहे थे कि बाद वे हादसे का शिकार हो गए। परमजीत कौर अपने पीछे पीटीआई कुलबीर सिंह, बड़े बेटे सरवन (9 वर्ष) और मन्नू (7 वर्ष) को छोड़ गई है। गांव दामली में परमजीत कौर की मौत के बाद शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed