{"_id":"6a18a2138962c8e2ca0f4c63","slug":"woman-dies-after-her-scarf-gets-stuck-in-the-wheel-of-her-motorcycle-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-155594-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मोटरसाइकिल के पहिये में चुनरी फंसने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मोटरसाइकिल के पहिये में चुनरी फंसने से महिला की मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थाना केयूके क्षेत्र के गांव बारना के पास ढांड रोड पर एक महिला संतरों देवी की चुनरी मोटरसाइकिल के पिछले पहिये में फंसने से नीचे गिर कर मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ उपचार करवाने के लिए पड़ोस के गांव बारवा जा रही थी। बारना गांव निवासी हवा सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 27 मई की शाम वह अपनी पत्नी संतरो देवी, भतीजे जसबीर सिंह और उसकी पत्नी अनु के साथ मोटरसाइकिल पर गांव बारवा में उपचार करवाने जा रहे थे।
रास्ते में गांव बारना से करीब दो किलोमीटर आगे चलते समय संतरो देवी की चुनरी का पल्लू अचानक मोटरसाइकिल के पिछले टायर में फंस गया। चुनरी गले में होने के कारण महिला को जोर का झटका लगा और वह सड़क पर गिर गई। हादसे में उसके सिर, नाक और कानों में गंभीर चोट आई।
घायल महिला को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी ज्योतिसर के एचसी मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की आपराधिक लापरवाही सामने नहीं आई है। मृतका के परिजनों ने भी किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया है। पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।