{"_id":"5ff778f38ebc3e32e557c467","slug":"woman-demanded-five-lakh-for-aggrement-kurukshetra-news-knl56894585","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप में फंसाकर समझौते के एवज में मांगे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रैप में फंसाकर समझौते के एवज में मांगे पांच लाख
विज्ञापन
बिल्डर को हनीट्रैप के मामले में फंसाकर समझौता करने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को 60 हजार रुपये समेत रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मुजफ्फर नगर की रहने वाली है।
राहुल पुत्र भीम सिंह वासी वार्ड नंबर 16 फर्कपुर (यमुनानगर) ने 6 जनवरी को थाना लाडवा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महिला ने उसके पिता भीम सिंह को हनीट्रैप के मामले में फंसाकर उनके खिलाफ थाना फरकपुर में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद से उसके पिता यमुनानगर जेल में बंद हैं। बाद में महिला ने इस मामले में समझौता करने के एवज में उससे दो लाख रुपये की मांग की थी। उसने अपने पिता का नाम केस से निकलवाने के लिए महिला को दो लाख रुपये दिये थे, लेकिन महिला रुपयेे लेकर फरार हो गई थी। उसने दोबारा महिला से संपर्क किया तो समझौते के एवज में उसने उससे फिर से पांच लाख रुपये की मांग की। दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इस पर महिला ने उसे 60 हजार रुपये पहले और बकाया रकम कोर्ट में ब्यान के बाद देने के लिए कहा। इसके बाद उसने इस मामले की शिकायत पर पुलिस को दी। पुलिस ने हनीट्रैप का केस दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक कमल कुमार को जांच सौंप दी। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ राजेश सिंगला, महिला हवलदार सुमन और पुलिस टीम ने आरोपी महिला को बपदी रोड लाडवा से 60 हजार रुपये के चिह्नित नोट के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
4 नवंबर को महिला ने कराया था दुष्कर्म का मामला दर्ज
4 नवंबर 2020 को महिला ने थाना फर्कपुर यमुनानगर में भीम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में समझौता करने की एवज में आरोपी महिला राहुल से दो लाख रुपये की मांग कर रही थी। शिकायतकर्ता राहुल ने बताया कि उसके पिता भीम सिंह (48) लेबर के जरिए महिला के संपर्क में आए थे। एक जन्मदिन की पार्टी में उसके पिता के महिला के साथ कुछ फोटो खींचे गए थे। इन फोटो एवज में महिला बार-बार उसके पिता से रुपये की मांग कर रही थी। रुपये न मिलने पर महिला ने उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया था।