फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   woman commission take strict cognizance in rape case

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
woman commission take strict cognizance in rape case
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व वेश्यावृति करवाने के मामले में महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने इस संगीन मामले में पुलिस महानिदेशक को सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है। वहीं आयोग ने मामले की जांच किसी अन्य अधिकारी से कराने की भी सिफारिश की है। आयोग ने एचएससीडब्ल्यू एक्ट 2012 की धारा 27 के तहत रिपोर्ट पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं आयोग ने मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के बयान व मेडिकल की रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कश्यप राजपूत सभा के महासचिव संजीव कुमार ने एक गांव की नाबालिग के साथ हुई हैवानियत की शिकायत हरियाणा राज्य महिला आयोग को की थी। जिस पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ को गत 20 जुलाई को मामले की जांच करने के लिए भेजा था। आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ ने पिपली विश्राम गृह में पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज किए थे। आयोग के समक्ष पीड़ित किशोरी ने अपने साथ हुई हैवानियत की आपबीती सुनाई थी, जिसे सुनकर आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ भी दंग रह गई थी। इस मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ व बयान दर्ज कर नम्रता गौड़ ने विस्तृत तथ्यों के आधार पर आयोग की चेयरपर्सन को रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने डीजीपी को एक सप्ताह के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने और विस्तृत रिपोर्ट भेजने के लिए कहा था। महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ के दौरे के बाद जांच अधिकारियों पर सख्ती बरतने के बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने इस मामले में फतुहपुर निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी डीएसपी ममता सौदा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही काबू कर लिया था। पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

बाक्स
जांच अधिकारी को भी बदलने की सिफारिश की है आयोग ने
सूत्रों से हवाले से बताया जा रहा है कि महिला आयोग ने इस मामले की जांच किसी अन्य अधिकारी को सौंपने के लिए कहा है। आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ के समक्ष कश्यप समाज के लोगों ने इस मामले की जांच अन्य अधिकारी से कराने की मांग की थी। समाज के लोगों का कहना था कि जांच अधिकारी अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
किशोरी को जल्द मिलेगा न्याय: नम्रता गौड़
महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ ने किशोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करने के लिए डीजीपी को आयोग द्वारा भेजी गई रिपोर्ट की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि किशोरी को तुरंत न्याय दिलाया जाए। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इसके अलावा जांच अधिकारी को बदलने, मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने, वारदात में प्रयोग किए गए व्हीकल को बरामद करने और ढाबा संचालक पर कार्रवाई करने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed