{"_id":"6779910f4c8fdc0b8d0849f6","slug":"woman-cheated-of-rs-3891-lakh-on-the-pretext-of-profit-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-129501-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मुनाफे का झांसा दे महिला से ठगे 38.91 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मुनाफे का झांसा दे महिला से ठगे 38.91 लाख रुपये
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में रुपये लगाकर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर महिला से 38.91 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पहली बार शिकायतकर्ता के 25 हजार रुपये लगाने पर करीब साढ़े तीन हजार रुपये का मुनाफा दिया था।
थाना साइबर में निकटवर्ती गांव वासी अनीता देवी ने बताया कि अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल कर अलिशा सिंह ने उसे शेयर मार्केट का इंवेस्टमेंट प्लान बताया था। आरोपी ने नौ नवंबर को उसका डीमेट खाता खुलवा दिया। उसके बाद उसके पास एप का लिंक भेजा और एप डाउनलोड करा दी। उसने शुरू में 25 हजार रुपये अपने डीमेट खाते में डाल दिए और अगले दिन उसे करीब साढ़े तीन हजार रुपये का फायदा दिखाया। उसने इस रकम को अपने खाते में ट्रांसफर भी किया।
कुछ समय बाद आरोपी ने उसे ज्यादा रुपये लगाने पर ज्यादा मुनाफे देने का भरोसा दिलाया। उसने अलग-अलग तारीख में करीब 38.91 लाख रुपये अपने डीमेट खाते में डाल दिए। हर बार रुपये डालने पर उसे मुनाफा दिखाया जाता रहा और यकीन करके उसने बड़ी रकम लगा दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।