फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman cheated of Rs 2,80,330 by luring her with a job

Kurukshetra News: नौकरी का लालच देकर महिला से 2,80,330 रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 2,80,330 by luring her with a job
कुरुक्षेत्र। महिला की फेसबुक आईडी पर लिंक भेजकर नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगों ने 2,80,330 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पहले आरोपियों ने महिला को नौकरी के एवज में कुछ काम कराकर खाते में रुपये डाले, मगर बाद में ज्यादा लालच देकर ठगी को अंजाम दिया।
विज्ञापन

थाना साइबर में दर्ज शिकायत में मंजीत निवासी घराड़सी ने बताया कि 13 दिसंबर को उसकी अपनी फेसबुक आईडी पर ‘पार्ट टाइम जॉब’ के लिए लिंक आया था। लिंक खोलने पर उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप नंबर खुल गया। इस पर उसे एक व्यक्ति ने घर बैठे नौकरी का लालच देकर यू-ट्यूब वीडियो देखने का लालच दिया, जिसमें वह उस वीडियो का स्क्रीनशॉट मंगवाकर रुपये खाते में डालते थे। इसके पहले उससे एक कोड लिया जाता था। उन्होंने उसके मोबाइल पर टेलीग्राम डाउनलोड कराकर उसकी आईडी बना दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद वह उनको वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजने लगी, जिसके एवज में उसके खाते में पहले-पहले 177 और 190 रुपये आ गए। बाद में उसे एक हजार रुपये के बदले में 1300 रुपये वाला काम दिया। उक्त रकम भी उसके खाते में आ गई। कुछ दिन के बाद उन्होंने उसे किसी दूसरे ग्रुप में जोड़कर उसे 10 काम दिए। इस एवज में उससे उन्होंने अलग-अलग समय पर कुल 2,80,330 रुपये डलवा लिए, मगर उसके काम के रुपये उसके खाते में ट्रांसफर नहीं किए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed