फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman beaten up and thrown out of home for dowry

Kurukshetra News: दहेज के लिए महिला से मारपीट कर घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up and thrown out of home for dowry
कुरुक्षेत्र। दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने पति को नामजद किया है। महिला ने ससुरालियों पर उसे फांसी, जहर देकर और चाकू से हमला कर जान से मारने के आरोप भी लगाए हैं। शिकायतकर्ता अनुसार आरोपियों ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने अपने पति पर भाभी से अवैध संबंध होने के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन

थाना बाबैन में दर्ज शिकायत में राजबाला ने बताया कि साल 2012 को उसकी शादी जोनी निवासी सोनीपत के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसका पति और ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। उसके मना करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे। उसके पति के भाभी के साथ अवैध संबंध थे, जिस कारण उसकी जेठानी उसके पति को भड़काती थी। उसने उनसे तंग आकर लाडवा पुलिस को 13 अगस्त 2021 को शिकायत दी थी, मगर पंचायती राजीनामा होने के बाद वह ससुराल आ गई थी। कुछ दिन बाद अवैध संबंध के कारण उसके पति ने उसे खाने में जहर डालकर जान से मारने की कोशिश की। उसके देवर, ससुर और जेठानी ने मिलकर उसे फांसी पर लटकाने का प्रयास किया, मगर वह किसी तरह बच गई। बाद में आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed