फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman arrested for fraudulently getting her name registered by making fake Aadhaar and PAN card

फर्जी आधार व पैन कार्ड बनाकर धोखे से मकान की रजिस्ट्री अपने नाम कराने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for fraudulently getting her name registered by making fake Aadhaar and PAN card
पुलिस ने फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाकर धोखे से मकान की रजिस्ट्री अपने नाम कराने के मामले में करनाल की रहने वाली महिला नीनू रानी को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने एक साथी के साथ मिलकर रजिस्ट्री अपने नाम करा ली थी। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

करनाल के निसिंग की रहने वाली महिला प्रवेश ने थाना सदर थानेसर को दी शिकायत में बताया कि उसने 8 जून 2010 को रमेश सिंगला से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-3 में प्लॉट खरीदा था। एचएसवीपी के नियमों के अनुसार उसने 25 प्रतिशत निर्माण कार्य वर्ष 2010 में करा लिया था। 14 सितंबर 2010 को एचएसवीपी से अनुबंधित प्रमाण पत्र संख्या 75 उसे जारी हो गया था। उस मकान पर बिजली, पानी व सीवर का कनेक्शन उसके नाम से है। बाद में उसने यह प्लॉट नई दिल्ली की खुराना इंजीनियरिंग वर्क्स को किराए पर दे दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार किराएदार ने दिसंबर 2021 में किराया नहीं दिया। इस पर उसके पति ने पूछताछ की तो किराएदार ने बताया कि ये मकान नीनू रानी ने शिकायतकर्ता से खरीद लिया है। अब नीनू रानी उस पर किराया देने का दबाव बना रही है। इस कारण किराएदार ने उसे दिसंबर का किराया नहीं दिया। इस बारे में उन्होंने एचएसवीपी कार्यालय से पूछताछ की तो वे स्तब्ध रह गए। एचएसवीपी के रिकॉर्ड में ये प्लॉट नीनू रानी के नाम ट्रांसफर हो गया था, जबकि मकान की रजिस्ट्री नीनू रानी के नाम से नहीं थी। एचएसवीपी से रजिस्ट्री की कॉपी प्राप्त करने के बाद पता चला कि किसी अन्य महिला को उसके स्थान पर खड़ा करके उसके झूठे आधार व पैन कार्ड बना कर नीनू रानी ने झूठी व फर्जी रजिस्ट्री कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला नीनू रानी को नामजद करते हुए उसके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला नीनू रानी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed