फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ISKCON, along with devotees, began the circumambulation pilgrimage of the sacred region (Dharmakshetra).

Kurukshetra News: इस्कॉन ने भक्तों संग शुरू की धर्मक्षेत्र की परिक्रमा यात्रा

Fri, 23 Oct 2026 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Oct 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
ISKCON, along with devotees, began the circumambulation pilgrimage of the sacred region (Dharmakshetra).
कुरुक्षेत्र। परिक्रमा यात्रा करते इस्कॉन के सदस्य। स्वयं - फोटो : मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में इस्कॉन की ओर से धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र परिक्रमा यात्रा शुरू की गई। यह यात्रा विशेष रूप से गोपाल कृष्ण गोस्वामी को समर्पित है, जिन्होंने वर्ष 1992 में इस यात्रा की नींव रखी थी। परिक्रमा यात्रा में भारत के अन्य शहरों के करीब 70 और लंदन से आए 300 भक्त शामिल हैं। ऐतिहासिक यात्रा में कई आध्यात्मिक विभूतियां सम्मिलित हुई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से सुखदेव स्वामी, भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी आदि सम्मिलित हैं।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान बताया गया कि कुरुक्षेत्र ऐतिहासिक स्थल के साथ संपूर्ण मानवता के लिए अध्यात्म, धर्म और आत्मज्ञान का केंद्र है। यहां भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश देकर युगों युगों तक चलने वाली आध्यात्मिक क्रांति की नींव रखी थी।
विज्ञापन

इस पूरी परिक्रमा यात्रा का प्रबंधन इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल कर रहे हैं। यात्रा के दौरान भक्तों ने गीता स्थली ज्योतिसर, जहां श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद्गीता का उपदेश दिया था, का दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्म सरोवर पर सैकड़ों देशी और विदेशी भक्तों ने साथ मिलकर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया, जिसे देश स्थानीय लोग भर विभोर हो गए। परिक्रमा में भीष्म कुंड, श्रीकृष्ण-अर्जुन मंदिर, कामाख्या वन, अक्षय पात्र, भद्रकाली शक्तिपीठ, स्थानेश्वर महादेव और राधा-कृष्ण मिलन मंदिर जैसे पावन स्थलों को भी सम्मिलित किया गया।
कई स्थलों पर हरिनाम संकीर्तन, गीता पाठ, प्रवचन, और कीर्तन की गूंज ने श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर दिया। विशेष रूप से श्रीकृष्ण-अर्जुन मंदिर, ज्योतिसर में आयोजित प्रवचनों में गीता के श्लोकों की व्याख्या करते हुए बताया कि वर्तमान युग में धर्मक्षेत्र परिक्रमा जैसे आयोजनों की अत्यधिक आवश्यकता है, क्योंकि ये आत्मा को जगाते हैं और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस्कॉन की योजना है कि इस ऐतिहासिक धर्मक्षेत्र परिक्रमा यात्रा को हर वर्ष आयोजित किया जाए, जिससे भारत और विश्वभर के भक्त इस पावन तीर्थ की महिमा को समझ सकें और श्रीकृष्ण की भक्ति में और अधिक दृढ़ हों। इस यात्रा ने भक्तों को श्रीकृष्ण के चरणों से जोड़ते हुए कुरुक्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पटल पर पुनः प्रतिष्ठित करने का कार्य भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed