फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students of Bishangarh first in district level group dance competition

Kurukshetra News: जिला स्तरीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में बिशनगढ़ के विद्यार्थी प्रथम

Fri, 23 Oct 2026 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Oct 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
Students of Bishangarh first in district level group dance competition
कुरुक्षेत्र। विजेता छात्राओं के साथ स्कूल स्टाफ। स्वयं - फोटो : मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम
कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिशनगढ़ की टीम ने समूह-1 में प्रथम स्थान हासिल किया। बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। इस उपलब्धि से विद्यालय और गांव का नाम रोशन हुआ। विद्यालय पहुंचने पर विजेता विद्यार्थियों का ग्राम सरपंच अमित सैनी और विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों ने सम्मान किया। उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए उनकी प्रतिभा और मेहनत की सराहना की। साथ ही, भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


विद्यालय प्रभारी रमेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता निरंतर अभ्यास, मेहनत और लगन का परिणाम है। बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही मंच और अवसर देने की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ कला और सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।उन्होंने विजेता विद्यार्थियों, मार्गदर्शक शिक्षकों, अभिभावकों, सरपंच और एसएमसी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed