फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   woman arrested allegation of jwellary theft from temple

मंदिर से जेवर चोरी करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
woman arrested allegation of  jwellary theft from temple
मंदिर से जेवर चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जेवर भी बरामद कर किए है। ये जानकारी पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 नवंबर 2019 को कीर्तिनगर थानेसर वासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने मंदिर में सोने की एक जोड़ी अंगूठी, बाली व कोका रखा था। एक दिन उसके घर पर युवक रवि के साथ दो महिलाएं आईं थीं। उसने बातचीत करने के बाद वह वॉशरूम चली गई थी। उसके वापस आने के कुछ देर बाद वे लोग वापस चले गए थे। 30 अक्तूबर को अचानक उसे कहीं जाने के लिए अंगूठी की जरूरत पड़ गई। जब वह मंदिर में अंगूठी लेने के लिए गई तो मंदिर से तीनों जेवर चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक महिला को उसके घर से काबू करके पूछताछ की। पूछताछ महिला ने कबूल किया कि उसने ही मंदिर से एक जोड़ी अंगूठी, बाली व कोका चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद करके महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed