फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman absconding with child from bus stand

महिला की जिद पर पति गया क्रीम लेने, पत्नी बच्चे सहित फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman absconding with child from bus stand
बस अड्डे से एक महिला अपने पति को बेवकूफ बना फरार हो गई। पति ने थाना शहर पुलिस को शिकायत देकर पत्नी को तलाशने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में देवीगढ़ जिला पटियाला (पंजाब) वासी एक युवक ने कहा कि उसकी करनाल के एक निवासी युवती के साथ वर्ष 2014 में शादी हुई थी। शादी से उसके पास चार साल का एक बच्चा है। घरेलू विवाद के चलते उसकी पत्नी तीन महीने से मायके गई हुई थी। मंगलवार को दोनों पक्षों की पंचायत में पत्नी को पति के साथ भेजने का फैसला लिया गया था। युवक ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी को उसके मायके से लेकर आ रहा था तो पिहोवा बस अड्डे पर पत्नी ने मुंह पर लगाने वाली क्रीम लाने की जिद की। जब वह क्रीम लेने गया तो महिला बच्चे समेत फरार हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed