फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   without mask police cut the 63 peoples challan

बिना मास्क लगाए सड़क पर घूम रहे 63 लोगों के पुलिस ने काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
without mask police cut the 63 peoples challan
पुलिस ने बिना मास्क पहने सड़कों पर घूम रहे 63 लोगों के चालान किए। इसके अलावा लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि कोरोना खुद घरों में दस्तक नहीं दे रहा है बल्कि लोग उसे लेकर अपने घर पहुंच रहे है। इससे बचने का एक ही उपाय है कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें। कोरोना की रोकथाम के लिए पुलिस अपने स्तर काम कर रही है, लेकिन कोरोना की रोकथाम के लिए नागरिकों को पुलिस का सहयोग करना होगा। अभी भी कई लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे है। ऐसे लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। 21 मई को पुलिस ने 63 ऐसे लोगों के चालान काटे जो बिना मास्क पहने सड़कों पर घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करके अवैध शराब बेचने के आरोप में चार लोगों को काबू करके उनके कब्जे से 36 बोतल व 1 पव्वा बरामद करके गिरफ्तार किया। थाना शहर पिहोवा पुलिस ने प्रदीप हाल वासी गुरु नानक कॉलोनी को लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के नियमों की उल्लंघना करके अपनी करियाना की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में 10 बोतल ठेका शराब देसी के साथ काबू किया। उन्होंने बताया कि थाना सदर पुलिस ने अमित वासी गो चरांद को गांव जुरासी कलां में अवैध रूप से शराब बेचते हुए 09 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया। झांसा पुलिस ने दीपक वासी दुनिया माजरा गांव के बस अड्डे पर 09 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया। वहीं थाना लाडवा पुलिस ने कुलदीप वासी जैनपुर जट्टान को अनाज मंडी लाडवा में अवैध रूप से शराब बेचते हुए आठ बोतल 1 पव्वा देसी शराब के साथ काबू किया। उक्त आरोपी मौके पर पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सके। पुलिस ने लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed