फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Withdrawal of Rs 17,784 from laborer's account twice by sending scanner

Kurukshetra News: स्कैनर भेजकर मजदूर के खाते से दो बार में निकाले 17,784 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 17,784 from laborer's account twice by sending scanner
कुरुक्षेत्र। जिले में साइबर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर ठग नए-नए पैंतरे से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। गत दिवस केवाईसी के नाम एक महिला चिकित्सक के साथ 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला साइबर थाने में दर्ज हुआ था। उधर, भूखड़ी गांव में एक मजदूर को ठग ने स्कैनर भेजकर उसके खाते से 17,784 रुपये निकाल लिए। इसके अलावा एलएनजेपी अस्पताल के कर्मी का मोबाइल हैक करके लोगों को मैसेज भेजकर रुपये मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना साइबर में दर्ज शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि उसके दोनों बैंक खाते में उसका एक मोबाइल नंबर रजिस्टर है। 23 जुलाई को वह अपने साथियों के साथ खेत में ट्यूबवेल पंप की मोटर ठीक कर रहा था। दोपहर करीब दो बजे उसके साथी के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें बातचीत करने वाले ने खुद को उसका जानकार राजेंद्र मास्टर बताकर 20 हजार रुपये मांगे थे। उसके दोस्त ने उसका व्हाट्सएप नंबर उसे बता दिया। कुछ देर बाद उसके व्हाट्सएप पर एक स्कैनर कोड आ गया। उस पर क्लिक करते ही खाते से 3,799 रुपये तथा कुछ मिनट बाद 13,985 रुपये कट गए। उसके साथ कुल 17,784 रुपये कट गए। उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल कर्मी मोहन निवासी अरुणाय ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक एप के जरिए लोन लिया था। कुछ दिन से उसके पास लगातार लोन भरने के संबंध में कॉल आ रही थी। उसने दो बार में 1260-1260 रुपये भरकर लोन चुकता कर दिया था, मगर बाद में उसका मोबाइल हैक हो गया, जिससे आरोपी उसके मोबाइल में सेव नंबर पर मैसेज भेजकर रुपये मांग रहा था। हालांकि उसने अपना व्हाट्सएप बंद कर दिया है, मगर फिर भी आरोपी मैसेज भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed