{"_id":"64cc0fdf312c61078603dc98","slug":"withdrawal-of-34-thousand-by-changing-supervisors-atm-card-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-2328-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सुपरवाइजर का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 34 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सुपरवाइजर का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 34 हजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर का एटीएम कार्ड बदलकर एक युवक ने खाते से 34 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने दो मिनट के अंदर सुपरवाइजर का कार्ड बदला और उसका पासवर्ड जानकर फरार हो गया। खाते से पैसे कटने के बाद सुपरवाइजर ने तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक करवा दिया।
दयानंद वासी गांव दरियापुर जिला झज्जर ने बताया कि वह मार्केट कमेटी लाडवा में बतौर सुपरवाइजर है। सुबह 10.30 बजे अपनी ड्यूटी पर जाने से पहले वह अनाज मंडी के गेट पर पीएनबी के एटीएम बूथ पर से पैसे निकालने के लिए गया था। यहां उसने एटीएम में अपना कार्ड डाला तो पैसे नहीं निकले, जिस पर उसके पीछे खड़े एक युवक ने मदद करने के बहाने उसका कार्ड लेकर दूसरे मशीन में डालकर दोबारा प्रयास करने का सुझाव दिया। उसने दूसरे एटीएम में कार्ड डालकर दोबारा प्रयास किया, मगर इस बार भी पैसे नहीं निकल पाए। इस दौरान उस युवक ने उसे एटीएम में पासवर्ड डालते हुए देख लिया और वहां से फरार हो गया। बाद में उसने दूसरे बूथ पर भी पैसे निकालने चाहे तो एटीएम ने उसके कार्ड को अवैध बता दिया। शाम को उसके मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज मिला तो उसके एटीएम कार्ड बदले जाने की भनक लगी। उसने तुरंत बैंक जाकर स्टेटमेंट लेकर कार्ड को ब्लॉक करवा दिया, मगर आरोपी ने उसके पहले कुरुक्षेत्र में उसके खाते से 34 हजार रुपये निकाल लिए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।