{"_id":"61ccc27a32a7606b794b3de5","slug":"with-the-unique-idea-now-the-youth-of-the-country-will-be-able-to-create-their-own-industry-kurukshetra-news-knl94402771","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिक आईडिया के साथ अब देश का युवा खड़ी कर सकेगा अपनी खुद की इंडस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिक आईडिया के साथ अब देश का युवा खड़ी कर सकेगा अपनी खुद की इंडस्ट्री
विज्ञापन
यूनिक आइडिया के साथ देश का युवा अब खुद की इंडस्ट्री खड़ी कर सकेगा। इसके लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(यूआईईटी) में कई प्रकार की सुविधाओं से लेस एक स्टार्टअप सेल स्थापित किया गया है।
इस सेल में एक साथ पांच नई इंडस्ट्री पर काम किया जा सकेगा। इसमेें पांच स्पेशल केबिन के साथ-साथ वर्क स्पेस एरिया, कॉन्फ्रेंस हॉल व हर प्रकार का उपकरण उपलब्ध रहेगा। इतना ही नहीं इंडस्ट्री खड़ी करने के लिए यहां देश-विदेश से एक्सपर्ट युवाओं की निशुल्क मदद करेंगे। इस सेल में अपनी इंडस्ट्री के लिए काम करने के लिए देश के किसी भी कोने से कोई भी युवा अपने यूनिक आइडिया के साथ आवेदन कर सकता है। प्राप्त सभी आवेदनों में से विशेष कमेटी सिर्फ पांच यूनिक आइडिया का चयन करेगी। चयनित आइडिया के साथ युवाओं को तीन साल तक इस सेल में खुद की इंडस्ट्री के लिए दिन रात काम करने का मौका मिलेगा। इस सेल को करीब 60 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है, जिसमें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
स्टार्टअप सेल में पांच स्पेशल केबिन बनाए गए हैं, जिनमें प्रोजेक्ट को लीड करने वाले पांच युवाओं की सीटिंग है, प्रत्येक केबिन में अलग-अलग एसी व पूरे सेल में सेंट्रल एसी की सुविधा उपलब्ध है। पांच मुख्य केबिन से ही पूरे सेल को लीड किया जाएगा। इतना ही नहीं केबिन के बाहर ही तीन इंटर्नस स्पेस हैं, जिनमें प्रोजेक्ट में नीचे काम कर रहे तीन-तीन लोगों की सीटिंग दी गई है। इस स्पेस में नौ लोगों की टीम एक साथ काम करेगी। इसके बाद तीन हाई स्पीड कंप्यूटिंग लैब भी बनाई गई हैं, जहां उच्च विन्यास कंप्यूटर सिस्टम सुपर फास्ट इंटरनेट के साथ उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं इसी सेल में एक कॉन्फ्रेंस रूम भी बनाया गया है, जिसमें प्रोजेक्टर, एक बड़ी एलईडी लगी हुई है। इस हॉल में प्रोजेक्ट के प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ देश-विदेश के विशेषज्ञ से जोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध है। सेल में एक रिसेप्शन ओर वेटिंग एरिया भी उपलब्ध है। खास बात यह है कि यह सेल 24 घंटे सात दिन लगातार खुला रहेगा। काम में कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए ऐसी व्यवस्था की गई है कि एक सेकेंड के लिए भी पावर कट न लगे। इस सेल में टिंकरिंग लैब और एक पैंट्री भी भी बनाई गई है।
विज्ञापन
बॉक्स
फोटो नंबर:13
आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: अमित
-----------------------------------
यूआईईटी के बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र अमित ने कहा कि वह इस स्टार्ट अप सेल में अपने एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। सुबह से शाम तक वह इस सेल में ही रहते हैं। इस सेल के जरिए युवा आत्मनिर्भर बनेंगे। उनके पास खुद की इंडस्ट्री खड़ी करने के लिए एक यूनिक आइडिया होनी चाहिए।
बॉक्स
फोटो नंबर:14
काम करने का वातावरण है उपलब्ध: अजय
------------------------------------------------
बीटेक के छात्र अजय ने बताया कि इस सेल में काम करने का एक वातावरण उपलब्ध है। जब यह सेल शुरू हो जाएगा तो यहां बैठने पर एक बड़ी इंडस्ट्री का एहसास होगा। एक साथ जब पांच नई इंडस्ट्री इस सेल के जरिए खड़ी होंगी तो रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। वहीं संस्थान के विद्यार्थियों को भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
बॉक्स
फोटो नंबर: 15
स्टार्टअप सेल तैयार, जल्द होगा उद्घाटन: प्रो. त्रिपाठी
------------------------------------------------------------
यूआईईटी के निदेशक व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी प्रोफेसर सीसी त्रिपाठी ने बताया कि स्टार्टअप सेल बनकर तैयार हो चुका है जल्द की इसका उद्घाटन कराया जाएगा। इस सेल को बनाने का मुख्य लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत बनाना है। जब हर तीन साल में यहां से पांच नई इंडस्ट्रियां तैयार होंगी तो रोजगार की संभावनाएं भी बढे़ंगी। उनका विजन है कि आज का युवा रोजगार लेने वाला न बनकर देने वाला बने। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला ऐसा सेल होगा जहां एक साथ पांच नई इंडस्ट्रियां खड़ी की जाएंगी।