फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   With changing times, cyber thugs have also changed their tactics: Nitish Agarwal

बदलते वक्त के साथ साइबर ठगों ने भी अपने पैंतरे बदले : नीतीश अग्रवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
With changing times, cyber thugs have also changed their tactics: Nitish Agarwal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। बदलते वक्त के साथ साइबर ठगों ने भी अपने पैंतरे बदले हैं। साइबर ठग नए-नए तरीकों से आमजन को निशाना बना रहें हैं। इन ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है, फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग। यह सब बातें पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल साइबर अपराध से बचने के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कही है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट में साइबर ठग द्वारा पीड़ित को फोन कर बताया जाता है कि उनके नाम कोई शिकायत दर्ज हुई है। झूठे मामले को लेकर पीड़ित को पहले काफी डराया जाता है, जिससे वह घबरा जाता है, इसके बाद उन्हें घर से बाहर निकलने से मना कर दिया जाता है। दूसरा फोन कॉल कर पीड़ितों को मदद देने का आश्वासन दिया जाता है। मदद मानकर पीड़ित ठगों की कही हुई हर बात को फाॅलो करता है। ठग पीड़ितों को एक ऐप डाउनलोड करने को कहते हैं। लगातार उस ऐप के जरिए पीड़ित से जुड़े रहते हैं।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वह केस को रफा-दफा करने के लिए पीड़ित से कुछ रुपये मांगते हैं। पीड़ित को इतना डरा दिया जाता है कि वह अपने स्वजन और करीबियों से भी इस तरह की बातें बताने में घबराने लगता है, उन्होंने कहा कि काॅल करने वाला अपने आप को सरकारी कर्मचारी बताएगा। इसने सावधान रहने की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर कोई आपको पुलिस या सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल तौर पर गिरफ्तार करने की धमकी देता है, तो सबसे पहले आपको अपने परिवार के सदस्य या दोस्तों को सूचित करना चाहिए, तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी शिकायत करानी चाहिए, इस बात से नहीं डरना चाहिए कि पुलिस आपके खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी। साइबर जालसाजी से बचने का सबसे बेहतर तरीका जागरूक होना है, फिर भी अगर फ्राॅड हो जाए तो नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed