फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   With a single click, Rs 12.20 crore was transferred to the accounts of 60,988 farmers in the district.

Kurukshetra News: एक क्लिक से जिला के 60988 किसानों के खाते में भेजे गए 12.20 करोड़ रुपए

Wed, 19 Nov 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 19 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
With a single click, Rs 12.20 crore was transferred to the accounts of 60,988 farmers in the district.
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक क्लिक से जिला के 60988 किसानों के खाते में 12 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि भेजी है। इस राशि को पीएम किसान सम्म्मान निधि योजना के तहत हस्तांतरित किया गया है। एक साल में 6000 रुपए तीन किस्तों में प्रदान किया जाता है। उइस बार कुरुक्षेत्र ने पराली प्रबंधन में बहुत बड़ा बदलाव किया है। आगे भी इस वर्ष को निरंतर रखने की जरुरत है।
विज्ञापन


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को यह चर्चा की। वे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जिला कार्यालय में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जिला स्तरीय समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान फसल अवशेष प्रबंधन और पराली जलाने की 98 फीसदी घटनाओं को कम करने में सहयोग करने वाले 15 किसानों और अधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले में पिछले वर्ष पराली जलाने वाले 129 किसानों के खिलाफ केस दर्ज हुए थे, लेकिन इस बार किसानों ने पराली प्रबंधन को लेकर विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में किसानों ने पूरा सहयोग दिया। जिसके परिणाम स्वरूप जिलेभर में मात्र आठ मामले ही दर्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने कई प्रकार की योजनाएं चलाई हुई हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को विभाग के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।


उपकृषि निदेशक डा. कर्मचंद ने कहा कि किसानों को सुबह से ही वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों द्वारा प्राकृतिक खेती करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त को किसानों के खाते में करीब 12.20 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed