{"_id":"5e03c1e48ebc3e87e13bf0bb","slug":"winter-kurukshetra-news-knl16442382","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार डिग्री पहुंचा पारा, शीतलहर चलने से घरों से निकलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार डिग्री पहुंचा पारा, शीतलहर चलने से घरों से निकलना हुआ मुश्किल
कुरुक्षेत्र, इस्माईलाबाद। एक दिन धूप निकलने के बाद सूर्यदेव फिर से बादलों की ओट में छिप गए हैं। बुधवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, इसके साथ ही चली शीतलहर से आम जनमानस ठिठुरता नजर आया। जिले का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम के जानकारों का मानना है कि आने वाले एक सप्ताह तक सर्दी इसी तरह बनी रहेगी।
विज्ञापन
बुधवार को सूर्य देव के दर्शन न होने से दिनभर शीत लहर चली, जिस वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। इस दौरान तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। जमा देने वाली ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की खूब खरीदारी हो रही है। बाजार में लेदर जैकेट, ऊन की टोपी, स्कार्फ व दस्तानों की बिक्री बढ़ गई है। शीत लहर का प्रकोप इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इससे बचने के लिए बुधवार को लोग अपने घरों में दुबके रहे। कडाके की ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते भी दिखाई दिए। कड़ाके की सर्दी जहां गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हो रही है वहीं लगातार चल रही शीत लहर से टमाटर व आलु की फसल को खासा नुकसान होने का भी अनुमान है। सर्दी के चलते पशुओं के हरे चारे में खासा नुकसान होने का अनुमान है। कड़ाके की सर्दी का असर दुधारू पशुओं पर भी पड़ रहा है, जिसके चलते दुधारू पशुओं के दूध में काफी कमी आई है। पशु चिकित्सक डॉ. विशाल सिंधवानी ने बताया कि शीत लहर के चलते पशु पालक अपने दुधारू व अन्य पशुओं का विशेष ध्यान रखें। पशुओं को गर्म व ताजा पानी ही पिलाए। शीत लहर से बचाने के लिए पशुओं को अंदर ही रखे। पशुओं को तकलीफ होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही पशुओं को दवाई दें। सर्दी से बचाने के लिए पशुओं को गुड़ अवश्य खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।