फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The name of Goddess Durga dispels fear and distress: Gurucharan Das

मां दुर्गा का नाम हरता है भय-संकट : गुरुचरण दास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The name of Goddess Durga dispels fear and distress: Gurucharan Das
कुरुक्षेत्र। संस्थानम में श्रीमद्देवी कथा के दौरान आरती करते श्रद्धालु। आयोजक
कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम में जय मां दुर्गा-जय श्री महाकाल ट्रस्ट और सैनी परिवार बिशनगढ़ श्रीमद् देवी भागवत कथा करा रहे हैं। कथाव्यास गुरुचरण दास ने मां दुर्गा के नाम की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि दुर्गा शब्द दुर्ग राक्षस के वध और दुर्गम संकटों को हरने से उत्पन्न हुआ। शास्त्रों के अनुसार, मां दुर्गा का नाम दैत्यनाशक, विघ्ननाशक, पापनाशक और शत्रुनाशक है।
विज्ञापन

गुरुचरण दास ने बताया कि श्रद्धा से मां दुर्गा का स्मरण करने वाला व्यक्ति बड़े भय, संकट और आपदाओं से मुक्त होता है। दुर्गा सप्तशती में मां दुर्गा के 32 पवित्र नामों का वर्णन है। इनका नियमित जाप आयु, यश, धन और संतान सुख देता है। धर्मग्रंथों के अनुसार, मां दुर्गा का नाम जपना सहस्र देवी-देवताओं के नामों के जप के समान फलदायी है। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश मौद्गिल सहित यजमानों ने व्यासपीठ की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed