फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Will not let blindness come in the way, will become participants in the festival of democracy

Kurukshetra News: दृष्टिहीनता को नहीं आने देंगे आड़े, लोकतंत्र के पर्व में बनेंगे भागीदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Will not let blindness come in the way, will become participants in the festival of democracy
राजरानी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भले ही आंखों से देख नहीं सकते पर लोकतंत्र के महापर्व में मतदान का उत्साह कम नहीं है। बात हो रही है जिले के 346 दृष्टिहीन मतदाताओं की, जिन्होंने भविष्य की सरकार से ढेरों उम्मीदें लगा रखीं हैं। ऐसे में मतदान की राह में वे दृष्टिहीनता को आड़े नहीं आने देंगे और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करेंगे।
चुनावी उत्सव को लेकर हर वर्ग का मतदाता उत्साहित है। पांच वर्ष बाद आए इस मौके को कोई भी गंवाना नहीं चाहता। इस संबंध में जिले के दृष्टिहीन मतदाताओं का कहना है कि हमारी भी सरकार से उम्मीदें हैं। ऐसे में अच्छा नेता और सरकार चुनने में भागीदारी जरूर निभाएंगे। वहीं प्रशासन की ओर से भी ऐसे मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। चुनाव तहसीलदार सरला का कहना है कि दृष्टिहीन मतदाताओं की सुविधा के लिए फोटो वोटर स्लिप ब्रेल लिपि में छपवाई जाएगी। ब्रेल बैलेट पेपर तथा ईवीएम पर स्लिप की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था, मतदान केंद्र पर रैंप और परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार और प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदाताओं को सहूलियत मिले और अधिक से अधिक मतदान हो। इसके लिए प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, जिलेभर में 346 दृष्टिहीन मतदाता हैं, जिसमें थानेसर विधानसभा में 68, पिहोवा विधानसभा में 77, लाडवा विधानसभा में 95 और सबसे ज्यादा शाहाबाद विधानसभा में सबसे ज्यादा 106 दृष्टिहीन मतदाता हैं, जो कि चुनावी उत्सव में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन



नेता चयन के लिए पहली बार करूंगा मतदान : रोहित
आमीन गांव के रहने वाले 19 वर्षीय रोहित कुमार कहते हैं कि वह इस लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान का प्रयोग करेंगे, जिसको लेकर वह उत्साहित हैं। मत का सही प्रयोग करते हुए अपने पसंदीदा नेता का चयन करेंगे जो उनके भविष्य की उम्मीदों पर खरा उतरे। वह खुश हैं कि पांच साल बाद आए उत्सव में अपना सहयोग देकर बेहतर सरकार चयन में भागीदार बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed