फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Will get rid of sewerage problem, pipeline will be laid

Kurukshetra News: सीवरेज समस्या से मिलेगी मुक्ति, बिछेगी पाइप लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Will get rid of sewerage problem, pipeline will be laid
कुरुक्षेत्र। शहर के रिहायशी क्षेत्र विवेकानंद कॉलोनी व राजेश पायलट चौक के आसपास के क्षेत्र में अब सीवरेज समस्या से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। इन क्षेत्रों में सीवरेज पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिस पर तीन करोड़ 15 लाख रुपए खर्च होंगे। इस बजट को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

इस परियोजना के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय द्वारा अब निविदा (टेंडर) प्रक्रिया से पहले डीएनआईटी की स्वीकृति प्रदान की जानी है। इसके अलावा सरकार के पास नगर परिषद की सीमा में बढ़ोतरी के कारण रिहायशी क्षेत्रों जैसे विवेकानंद कॉलोनी, आकाश नगर, हरि नगर, वशिष्ठ कॉलोनी झांसा रोड व पिपली को शामिल किया गया है। इनमें पानी व सीवरेज की पाइप लाइन की व्यवस्था करवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। पुराने थानेसर शहर में पुरानी पानी की पाइप लाइन और जिस जगह पीने के लिए गंदे पानी की पाइप लाइन को बदलने की आवश्यकता थी, इस कार्य पर जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से चार करोड़ 36 लाख रुपए के बजट से पाइप लाइन उपलब्ध करवा दी गई है। इस परियोजना का कार्य शुरु कर दिया गया है। इसके पूरे होने पर लोगों को गंदे पानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक सुभाष सुधा का कहना है कि थानेसर शहर की जनसंख्या दो लाख से अधिक है और रिहायशी एरिया के बढ़ोतरी को देखते हुए शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगवाना अति आवश्यक हो गया है। इसके लिए ग्राम पंचायत खेड़ी मारकंडा द्वारा 2.5 एकड़ पंचायती भूमि पर निर्माण के लिए प्रस्ताव पास किया गया है। विभाग द्वारा लगभग 48 करोड़ रुपए की बजट की योजना तैयार की गई, लेकिन विभाग सीवरेज पाइप लाइन की सुविधा खेड़ी मारकंडा पंचायत को देने के लिए सहमत नहीं हुआ। यह गांव थानेसर शहर में सेक्टरों के सामने बसा हुआ है। ग्राम पंचायत द्वारा दी गई भूमि की कीमत एसटीपी लगाने से भी ज्यादा है। विधायक ने सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है कि एसटीपी का निर्माण किया जाए ताकि सीवरेज पाइप लाइन की सुविधा खेड़ी मारकंडा के साथ-साथ आसपास की कॉलोनियों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed