फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   will be plant 60 thousand plants, kurukshetra

जिले में लगेंगे 60 हजार पौधे

Sat, 16 Jul 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 16 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
will be plant 60 thousand plants, kurukshetra
पौधे - फोटो : amar ujala
वन महोत्सव के साथ ही मंडल स्तर पर पौधारोपण का सिलसिला शुरू हो गया है। रोचक बात ये है कि इसमें सरकार के नारे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को आगे बढ़ाते हुए वन विभाग अधिकारियों ने एक पंक्ति और जोड़ दी है : बेटी से पौधे लगवाओ। कुरुक्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से 60 हजार पौधे लगाने की योजना है। 
विज्ञापन


योजना के तहत पहले दिन महिलाओं-बेटियों ने कंजरवेटर एमपी शर्मा और वनमंडल सामुदायिकी वाणिकी अधिकारी वेदप्रकाश की मौजूदगी में पौधे लगाने का कार्य शुरू किया। अधिकारियों की मानें तो महिलाओं को आगे लाने और उन्हें सम्मान देने का ये एक बेहतर तरीका हो सकता है। बता दें कि वन विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बेहतर क्वालिटी के ग्राफ्टिेड पौधे लगाए जाने की योजना है। पौधारोपण का उद्देश्य पेड़ लगाने और पर्यावरण बचाने पर केंद्रित है। इसी के मद्देनजर अलग-अलग तरह के फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। वन मंडल सामुदायिकी वाणिकी कार्यालय के अंतर्गत तीन जिलों में कुरुक्षेत्र के साथ-साथ करनाल और यमुनानगर भी शामिल हैं। तीनों जिलों में एक लाख अस्सी हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक जिले में 60-60 हजार पौधे रोपित करने की योजना है, लेकिन विभाग ने फिलहाल इसके लिए समय सीमा निर्धारित नहीं की है। जिस घर में जितनी जगह होगी, उसी के अनुसार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


25 हजार पौधे लगाए
अधिकारियों के अनुसार वन महोत्सव की शुरुआत के साथ ही पहले दिन जिले के विभिन्न जगहों में शुक्रवार को 25 हजार पौधे लगाए गए। इनमें शांतिनगर, नलवी, तंगोली, ठोल, उमरी, किरमिच, ढल्ला माजरा, हेलवा, सारसा, बीड़ सुजरा, खानपुर जाटान, बोडला, मथाना, गुमथला, नीमवाला, थाना, बाखली, रामनगर तथा गिरधारपुर सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिमांड पर कर्मचारी घर लगाने आएंगे पौधे 
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति अपने घर में फलदार एवं औषधीय पौधे लगवाने का इच्छुक है तो विभाग से पौधे ले सकता है। इसके अलावा कार्यालय से संपर्क करके डिमांड के आधार पर कर्मचारी घर पर भी पौधे लगाने आएंगे। 
योजना के तहत लगाए जा रहे ये पौधे 
वन विभाग की हर घर हरियाली योजना के तहत मंडल स्तर पर फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। फलदार पौधों में नींबू, अमरूद, अनार तथा आम आदि को शामिल किया गया है। वहीं जामुन, नीम, बेलपत्र तथा तुलसी को औषधीय पौधे के रूप में रोपित किया जाएगा। 


फलों के साथ-साथ शुद्ध पर्यावरण भी : वेद प्रकाश 
कुरुक्षेत्र वन मंडल अधिकारी सामुदायिकी वाणिकी अधिकारी वेदप्रकाश से बताया कि वन विभाग द्वारा कुुरुक्षेत्र में 60 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। भिन्न-भिन्न प्रकृति के पौधों से फल तो मिलेंगे ही साथ ही औषधीय पौधे पर्यावरण में शुद्धता लाने को भी मददगार साबित होंगे। आमजन को विभाग की इस योजना का जरूर लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed