फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Widow cheated on the pretext of getting loan and credit card

Kurukshetra News: विधवा से लोन और क्रेडिट कार्ड दिलाने के बहाने ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Widow cheated on the pretext of getting loan and credit card
कुरुक्षेत्र। विधवा को लोन और क्रेडिट कार्ड दिलाने के बहाने 1.14 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने लोन की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा दी। साथ ही क्रेडिट कार्ड से भी रुपये निकाल कर खुद इस्तेमाल किए। महिला ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में लखविंद्र कौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह खेड़े वाली गली में किराए के मकान में रहती है। आरोपी जीत सिंह ने उसे फोन कर बताया था कि वह लोन दिलाने का काम करता है। वह उसे भी जल्दी लोन दिला देगा। उसकी बैंक वालों के साथ सेटिंग है। वह उसका बैंक से क्रेडिट कार्ड भी बनवा देगा। रुपयों की जरूरत होने के कारण वह उसकी बातों में आ गई। आरोपी ने सबसे पहले उसका क्रेडिट कार्ड बनवा दिया। लोन के लिए भी आरोपी ने उसके मोबाइल में एप्लीकेशन डाउनलोड कर दी। कुछ दिन बाद उसका 75 हजार रुपये का लोन मंजूर हो गया, मगर आरोपी ने यह रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा दी। आरोपी ने उसके क्रेडिट कार्ड से भी 19,970 रुपये, ऐप के जरिए साढ़े सात हजार और बैंक की फीस व पहली किस्त के नाम पर 4600-4600 रुपये नकद ले गया। उसके बाद भी आरोपी ने उससे काम करने के एवज में दो हजार रुपये फीस ले ली। बाद में उसने लोन के बारे में बैंक अधिकारी से पूछा तो पता चला कि आरोपी ने धोखे से यह रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। उसने जब आरोपी से अपने रुपये मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed