फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Where did take girls that the mans broke out

ऐसा कहां ले गए थे छात्राओं कि भड़क उठे लोग

Thu, 28 May 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Thu, 28 May 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
बराड़ा। क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान की बस व स्टाफ सदस्य छात्राओं को कालेज दिखाने के लिए ले गए। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने इन छात्राओं को ले जाने की अनुमति नहीं दी, जबकि अभिभावकों की अनुमति न लेते हुए इन छात्राओं को यह संस्थान ले गया।
विज्ञापन


ऐसे में इन छात्राओं के अभिभावक भड़क उठे और बस वापस आने पर जहां उस पर पथराव किया, वहीं बस चालक व स्टाफ से भी मारपीट की गई। अभिभावकों ने बराड़ा थाने में जमकर हंगामा किया, जबकि पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुुरु की है। मामला गांव सुभरी का है।
विज्ञापन


एक पालीटेक्निक संस्थान की बस व कुछ स्टाफ सदस्य गांव के स्कूल में पहुंचे। यहां स्कूल प्रबंधन से कहा कि वे स्कूल की छात्राओं को शिक्षण संस्थान का भ्रमण करवाना चाहते हैं। मामला संस्थान में छात्राओं को एडमिशन लेने के लिए पे्ररित करने से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर स्कूल प्रबंधन ने साफ मना कर दिया। बताया जाता है कि इसके बावजूद इस संस्थान के स्टाफ ने इन छात्राओं को बस में बिठाया और संस्थान लेकर पहुंचे। जैसे ही परिजनों ाके इसकी जानकारी लगी, तो वे भड़क गए।

बस पर किया पथराव, चालक व स्टाफ से मारपीट

जैसे ही यह बस इन छात्राओं को लेकर वापस आई, तो ग्रामीण भड़क गए। इन ग्रामीणों ने जहां स्कूल बस पर पथराव किया, वहीं चालक व स्टाफ सदस्यों (जो बस में मौजूद थे) के साथ मारपीट भी की।


इनका कहना है कि अभिभावकों की अनुमति के बिना वे कैसे इन छात्राओं को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना पुलिस मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को स्कूल में आता देख सारा गांव स्कूल की ओर दौड़ पड़ा। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों के कब्जे से कॉलेज स्टाफ को बचाया।

काफी देर तक गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस संस्थान के स्टाफ सदस्यों से बातचीत कर रही है।


मामला कालेज में एडमिशन करवाने का लग रहा है। सभी लड़कियों के बयान ले लिए हैं। अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई भी शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।Ó
-नरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed