फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   When the wheels of buses going to Punjab and Delhi stopped, trains became the only support.

Kurukshetra News: पंजाब और दिल्ली जाने वाली बसों के थमे पहिए तो रेलगाड़ियां ही बनी सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
When the wheels of buses going to Punjab and Delhi stopped, trains became the only support.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
कुरुक्षेत्र। किसान आंदोलन के चलते पंजाब को जाने वाली सभी बसों के पहिए पिछले कई दिनों से थमे हुए है, जिसके चलते बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब व दिल्ली का सफर तय करने के लिए लोग रेलगाड़ियों का सहारा लेने पर मजबूर हैं, जिसके चलते जहां रेलवे स्टेशनों पर पंजाब और दिल्ली के लिए सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ है तो वहीं पंजाब और दिल्ली में जाम के चलते रेलगाड़ियों से सफर कर रहे लोगों की भीड़ भी रेलगाड़ियों में खूब है। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से पंजाब और दिल्ली के लिए सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ दिनभर लगी रही। यात्रियों का कहना है कि पंजाब में बसों के बंद होने के चलते भारी परेशानी हो रही हैं। रेलगाड़ी का सहारा लेने के लिए स्टेशन पर पहुंचे तो भीड़ के चलते रेलगाड़ी में भी जगह न मिल पाई, जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




रेलगाड़ी की देरी से हुई परेशानी : सेवा सिंह
यात्री सेवा सिंह का कहना है कि महाराष्ट्र के लिए सफर करना था, लेकिन गाड़ी देरी से होने के चलते कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। बसों के बंद और रूट डायवर्ट होने के चलते जाम की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए रेलगाड़ी से जाने का मन बनाया, लेकिन स्टेशन पर पहुंचने के बाद रेलगाड़ी का लंबा इंतजार करने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन




तीन घंटों से कर रहा रेलगाड़ी की इंतजार : काला
यात्री काला का कहना है कि वे पंजाब के राजपुरा के लिए सफर करने के लिए पिछले तीन घंटों से रेलगाड़ी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन राजपुरा को जाने के लिए कोई भी रेलगाड़ी नहीं मिल पा रही हैं। बसें भी बंद है। अब राजपुरा के लिए सफर करने के लिए भारी दिक्कत होगी। स्टेशन से कब गाड़ी मिलेगी कोई जानकारी भी नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन





रेलगाड़ियों में बढ़ रही भीड़ : विनोद कुमार
रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि पंजाब में बसों के बंद होने के चलते रेलगाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। जाम जैसी समस्या से बचने के लिए यात्री रेलगाड़ी का सहारा ले रहे हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रेलगाड़ियों में भीड़ का माहौल है।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed