फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ... When the servant who went to offer Nishan Sahib got stuck, he could be brought down after three and a half hours of hard work through a mobile crane.

Kurukshetra News: ... जब निशान साहिब चढ़ाने गया सेवादार फंसा, मोबाइल क्रेन के जरिए साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद उतारा जा सका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:21 PM IST
विज्ञापन
... When the servant who went to offer Nishan Sahib got stuck, he could be brought down after three and a half hours of hard work through a mobile crane.
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब निशान साहिब का चोला बदलने चढ़ा सेवादार मशीन खराब होने की वजह से वहीं पर फंस गया। उसे राष्ट्रीय राजमार्ग 152-जी के निर्माण में लगी पंजाब की मोबाइल क्रेन के जरिए करीब 3.5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उतारा जा सका। बताया जा रहा है कि सुबह करीब सात बजे शाहाबाद के भगवान सिंह चीमा परिवार की तरफ से ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में निशान साहिब का चोला बदलने की रस्म शुरू हुई। इस सेवा को निभाने के लिए गुरुद्वारा साहिब का 45 वर्षीय सेवादार अमरीक सिंह निशान साहिब पर मशीन के सहारे ऊपर चढ़ने लगा, करीब 30 मिनट में वह सेवा करते हुए ऊपर चढ़ता गया। जैसे ही वह निशान साहिब के टॉप पर पहुंचा, तो अचानक मशीन खराब हो गई और वह नीचे नहीं उतर सका।
विज्ञापन

सेवादार अमरीक सिंह को नीचे खड़े सेवादार ने मोबाइल पर कॉल कर यह बताया तो उसके बाद गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी अमरपाल को जानकारी दी गई। निशान साहिब की सेवा करवा रहे परिवार ने तुरंत क्रेन ऑपरेटरों को संपर्क करना शुरू किया। निशान साहिब की ऊंचाई करीब 130 फुट बताई गई और इतनी बड़ी क्रेन नहीं मिल पाई। इसके बाद साहा रोड के पास निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 152-जी के कार्यों में लगी पंजाब की मोबाइल क्रेन को बुलाया गया और सेवादार अमरीक सिंह को निशान साहिब से सकुशल नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन




करता रहा जाप, मिली मन को शांति : सेवादार

सेवादार अमरीक सिंह ने बाद में बताया कि वह करीब 20 साल से निशान साहिब के चोला बदलने की सेवा कर रहा है, लेकिन ऐसा उसके साथ पहली बार हुआ है। उन्होंने बताया कि इतनी ऊंचाई पर चढ़ने के बाद जब उन्हें मशीन खराब होने का पता चला तो वह घबराया नहीं और उसने प्रभु का सिमरन शुरू कर दिया, जिससे उसके मन को शांति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed