फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   When the manager of the cooperative society was changed, the villagers opened the lock.

Kurukshetra News: सहकारी समिति में मैनेजर बदला तो ग्रामीणों ने खोला ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
When the manager of the cooperative society was changed, the villagers opened the lock.
कुरुक्षेत्र। द बारना बहुउद्देशीय सहकारी समिति के कई दिनों से चल रहे मामले में विभाग द्वारा आखिरकार मैनेजर को बदल दिया गया। बुधवार को इसाक पैक्स के मैनेजर महेंद्र सिंह ने नए मैनेजर के रूप में ड्यूटी संभाल ली। ग्रामीणों ने मैनेजर के सामने मांग रखी कि एक साल के दौरान लेन-देन का पूरा ब्योरा ग्रामीणों को दिया जाए। ग्रामीणों द्वारा पहले सोसायटी में तैनात कर्मचारी पर लेनदेन में गडबड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डयूटी संभालने पहुंचे मैनेजर महेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया कि ग्रामीणों के साथ किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नही होने दी जाएगी। ग्रामीणों ने पिछले दिनों हटाए गए नौ कर्मचारियों के सोसायटी में डयूटी पर बैठने पर भी आपत्ति दर्ज कराई। मैनेजर ने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य नहीं होगा, जिससे ग्रामीणों को आपत्ति हो। उन्होंने कहा कि सोसायटी में लेनदेन करें, खाद की भी कमी नही आने दी जाएगी। आश्वासन के बाद किसान ताला खोलने पर राजी हुए। इस मौके पर ग्रामीण टेकचंद, सुबे सिंह, रामचंद्र, महेंद्र सिंह, सतीश, हवा सिंह, रोशन लाल, राजेंद्र, प्रेम, सुरेश, तिलक राज व कमल समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed