फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ...when the Chief Minister stopped the convoy after seeing people standing at Mathana bus stand

Kurukshetra News: ...जब मुख्यमंत्री ने मथाना बस अड्डे पर खड़े लोगों को देख रुकवाया काफिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
...when the Chief Minister stopped the convoy after seeing people standing at Mathana bus stand
कुरुक्षेत्र/लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सैनी का एक अलग अंदाज बुधवार को उस समय देखने को मिला जब उन्होंने अचानक ही मथाना बस अड्डे पर खड़े लोगों को देख काफिला रुकवा लिया और गाड़ी से उतर सभी को राम-राम की। लोगों को गले भी लगाया तो चुनाव में जीत का आभार जताते हुए उनके मन की बात भी सुनी। मुख्यमंत्री का यह अंदाज सभी के मन को भाया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपने हलके में पहली बार चुनाव जीतने पर लोगों का धन्यवाद करने के लिए नौ गांवों में पहुंचे थे। वे जब बीड मथाना के कार्यक्रम से गांव दबखेडा में लोगों से मिलने के लिए जा रहे थे। इसी बीच गांव मथाना के बस स्टैंड पर आम नागरिक एक समूह में खड़े हुए थे और मुख्यमंत्री के काफिले की तरफ निहार रहे थे। मुख्यमंत्री ने एकाएक अपने काफिले को रुकवा लिया और कार से उतरकर सबसे पहले लोगों से राम-राम की और हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग गदगद हो उठे। यहां पर करीब दो से तीन मिनट मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से बातचीत की और लोगों के साथ अपने मन की बात को साझा किया। लोगों ने भी लाडवा हलके के विकास में भरपूर विकास कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा हलके की सबसे बड़ी मांग पिहोवा से यमुनानगर तक फोरलेन और लाडवा से बाईपास निकालने की मांग को पूरा कर दिया गया है और इस परियोजना को शीघ्र अति शीघ्र अमलीजामा भी पहना दिया जाएगा। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव सोंटी में महिलाओं के समूह को देखकर भी काफिला रुकवा लिया और उनका भी हाथ जोड़कर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का महिलाओं और आम नागरिकों ने जीत की खुशी पर मुंह मीठा करवाया और यहां पर भी मुख्यमंत्री करीब पांच मिनट लोगों से बातचीत करते रहे। इन लोगों ने गांव सोंटी के साथ-साथ अपने आसपास होने वाले विकास कार्यों की बात भी रखी। इन नागरिकों को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस हलका के एक-एक गांव का विकास कार्य करवाया जाएगा और हलके को मॉडल बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed